नैनीताल, जनवरी 24 -- गरमपानी, संवाददाता। रातीघाट-बेतालघाट स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे नौणा के पास अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गिरे। जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, सुबह के समय कार्यालयों को जाने वाले कर्मचारियों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। वाहन चालकों और लोगों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी। लोनिवि ने मौके पर जेसीबी भेजी। कड़ी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद सड़क से मलबा और बोल्डर हटाए जा सके, तब जाकर मार्ग को आंशिक रूप से यातायात के लिए खोल दिया गया। विभाग ने क्षेत्रवासियों से बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर सावधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.