मलबरी काउंटी में कुत्तों का आतंक, 10 साल के पार्थ पर किया हमला
फरीदाबाद, जून 24 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-70 स्थित मलबरी काउंटी सोसाइटी के लोग आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। मंगलवार शाम सोसाइटी में साइकिल चला रहे 10 साल के पार्थ पर 7 से 8 लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। इस हमले में पार्थ के पूरे शरीर में 50 से अधिक घाव हैं। सोसाइटी के लोग उपचार के लिए तुंरत बच्चे को बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते वक्त हालत गंभीर होने पर बच्चे को उपचार के लिए सेक्टर-21ए स्थित निजी अस्पताल में भर्तीं करवाया। जहां बुधवार को बच्चे के सिर की सर्जरी की गई। सोसाइटी के लोगों का दावा है कि पिछले कुछ महीनों में बच्चों और बड़ों पर कुत्तों के हमले से 50 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। यह भी पढ़ें- मलबरी काउंटी में कुत्तों का आतंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.