बुलंदशहर, मार्च 17 -- भाजपा की जिला कार्यकारिणी में पहासू निवासी मलखान सिंह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। अनुसूचित मोर्चे के जिलाध्यक्ष रहे मलखान सिंह लम्बे समय से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। पहासू में उनके आवास पर भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर भूपेंद्र गौड़, मनोज गर्ग,पीतम सिंह डॉ.नीतीश गौड़ आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...