देवरिया, मार्च 12 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। अयोध्या में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहवा के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। विद्यालय की मलखंभ बालक एवं बालिका टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्टेट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि पीटी टीम ने पूरे प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया।राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक खुर्शीद अहमद के निर्देशन में तैयार टीम ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। बालक वर्ग की मलखंभ प्रतियोगिता में राज गौतम, धीरज, रत्नेश्वर प्रजापति, दीपु और आयुष कुमार आर्य ने शानदार खेल दिखाते हुए चित्रकूट मंडल की टीम को भारी अंतर से पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया।इसी प्रकार बालिका वर्ग में दिव्या तिवारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.