मलखंभ में गुजरात से अंडर 18 बालक बना चैम्पियन
झांसी, सितम्बर 28 -- झांसी,संवाददाता श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर झांसी में आयोजित स्व सीताराम गुप्ता स्मृति अखिल भारतीय मल्लखंभ प्रतियोगिता-2026 में देशभर से पहुंचे युवा मल्लखंभ खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। अंडर-18 बालक वर्ग में गुजरात ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया, जबकि मध्य प्रदेश उपविजेता रहा। तमिलनाडु और हरियाणा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने मल्लखंभ के विभिन्न एपरेटस पर शक्ति, संतुलन, लचीलापन, साहस और तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कठिन आसनों, एक्रोबैटिक एक्सरसाइज एवं समर साल्टने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.