हजारीबाग, मई 4 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के मलकोको गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा अनावरण के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद के उपाध्यक्ष किशुन यादव ने फीता काटकर किया। किशुन यादव ने संविधान निर्माण में बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने लोगों से संविधान के आदर्शों पर चलने और समाज में सद्भाव और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय यादव, वार्ड सदस्य नागेश्वर दास, समाजसेवी लाली प्रसाद, मुकेश कुमार, मो तस्लीम, बिरजू दास, सूरज दास, गुलाब दास, दिनेश दास, शंकर दास समेत अनेक लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.