बागपत, अप्रैल 16 -- मलकपुर मिल में गैस रिसाव होने से एक कर्मचारी की मौत हो गई थी, जबकि चार कर्मचारी घायल हो गए थे। घायलों का नगर के अलग-अलग अस्पताल में उपचार चल रहा है,जहां पर उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। मलकपुर मिल में मंगलवार की शाम ईपीटी प्लांट(इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) में अचानक गैस का रिसाव होने से वहां पर काम करने वाले सुरक्षा गार्ड सुरेश शर्मा निवासी गुराना रोड बड़ौत, कर्मचारी हामिद, साकिब, अमरनाथ पांडे व दीपक हालत खराब हो गई। मिल में मौजूद कर्मचारियों ने सभी नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर चिकित्सकों ने सुरेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया था। मलकपुर मिल ने मृतक सुरेश शर्मा के परिवार को 11 लाख का मुआवजा एक नौकरी देने का आश्वासन दिया है, जबकि घायलों के उपचार का जिम्मा भी मलकपुर मिल अधिकारियों ने लिया है। घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.