रुडकी, अप्रैल 27 -- रुड़की, संवाददाता। मलकपुर चुंगी स्थित तिराहा मोड़ पर रिफ्लेक्टर लगाने में कथित अनियमितताओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने मौके पर निरीक्षण कर बताया कि रिकॉर्ड में जहां 10 रिफ्लेक्टर लगाए जाने की बात कही गई है, वहीं स्थल पर मात्र दो सही हालत में मिले, जबकि एक टूटा हुआ, एक उखड़ा हुआ और कुछ गायब पाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...