बागपत, अप्रैल 5 -- गन्ने की कम पैदावार का असर चीनी मिल की पेराई पर ही नहीं पड़ रहा, बल्कि गन्ना न होने से चीनी मिल को समय से पहले ही बंद करना पड़ा। मलकपुर चीनी मिल के साथ ऐसा ही हुआ, मिल 103 कुंतल गन्ने की पेराई करने के बाद बंद हो गई। वहीं, इस बार भी चीनी मिल 350 करोड़ का बकाया लेकर बन्द हुई, जिससे किसान परेशान बने हुए हैं। दरअसल, इस बार पूरे प्रदेश में गन्ने की कम पैदावार हुई है जिसका खामियाजा चीनी मिलों को भुगतना पड़ा है। चीनी मिलों के यार्ड ज्यादातर समय खाली चल रहे हैं। वहीं मलकपुर चीनी मिल इस बार 12 दिन पहले ही पेराई पूर्ण कर बन्द भी हो गई। हालांकि इस बार रिकवरी काफी बेहतर रही, लेकिन इसके बावजूद गन्ने की कम पैदावार के चलते मलकपुर चीनी मिल 103 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर पाई जोकि गत पेराई सत्र से करीब 25 लाख कुंतल कम हैं। मिल ने गत पेराई स...