नोएडा, जुलाई 14 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा के मलकपुर खेल परिसर के इंडोर हॉल में बैडमिंटन के खिलाड़ियों के सिंथेटिक और वुडन कोर्ट बनकर तैयार हो गया है। इसके संचालन के लिए खेल विभाग जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के सहयोग से कोच की नियुक्ति की जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ़ परवेज अली ने बताया कि बैडमिंटन के खिलाड़ियों को 210 रुपये में बारीकियां सीखने को मिलेंगी। सुबह और शाम के समय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्टेडियम में खेल सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए खेल विभाग अब जल्द ही स्टेडियम में कार्यरत कोच को बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों में भेजकर बच्चों को खेल के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूलों में नया सत्र शुरू होने के बाद से...