मुजफ्फरपुर, मई 9 -- गोरौल, हिसं। गोरौल चौक पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वैशाली लोकसभा संयोजक अभिषेक राज उर्फ राजा भैया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि मनोरा पंचायत स्थित प्राचीन शिव मंदिर तथा गोरौल स्थित मलंग स्थान का सौंदर्यीकरण होगा। उन्होंने कहा कि वैशाली क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं और पर्यटन के विकास से रोजगार के बड़े अवसर मिलेंगे। मंत्री पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। स्वागत करने वालों में बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजीव चौरसिया, सोनू कुमार सिंह, बीर सिंह, रमेशचंद्र साह, मनमोहन गुप्ता, उपेंद्र दास आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बिहार पर्यटन विभाग हर साल देगा 4 लाख रोजगार, मंत्री पद संभालते ही केदार गुप्ता ऐक्शन में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.