रायबरेली, फरवरी 24 -- महाराजगंज संवाददाता। तहसील क्षेत्र के अटरा राजस्व ग्राम के लेखपाल द्वारा गांव सभा की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में तीन मृतक कब्जेदारों के खिलाफ तहसीलदार न्यायालय में मुकदमा किया है। मामले की शिकायत गांव के ही प्रदीप कुमार ने मंगलवार को एसडीएम गौतम सिंह से मिलकर की है। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को जांच के आदेश दिये है। अटरा गांव निवासी प्रदीप कुमार ने गांव की ही सरकारी भूमि पर आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे की एसडीएम से शिकायत की थी। एसडीएम की फटकार के बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने गांव के ही रफीक, खुर्शीद, सफीक, कुड्डूस, विजय मौर्य, जाकिर और हसन अली के खिलाफ तहसीलदार न्यायालय में अवैध कब्जे का मामला दर्ज कराया है। मंगलवार को शिकायतकर्ता प्रदीप बाजपेई ने एसडीएम गौतम सिंह को पत्र देकर बताया तहसीलदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.