नई दिल्ली, मार्च 22 -- भारतीय टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपने क्रिकेट करियर के सबसे खराब दौर के बारे में बताया है, जहां उन्हें लोग गाली दे रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वरुण ने कहा कि आईपीएल 2021 के दौरान वह कोविड पॉजिटिव पाए गए थे और इस वजह से आईपीएल रुक गया था, जिसके कारण प्रशंसक काफी दुखी हो गए थे और उनको ही लीग के सस्पेंड होने का कारण बता रहे थे। कोरोना वायरस की वजह से 2021 में भारत सहित दुनिया भर के तमाम देशों में लोग घरों में कैद हो गए थे, सड़कों पर सन्नाटा था और हर तरफ अनिश्चितता का माहौल था। कोविड की वजह से कई देशों में लॉकडाउन लग गया था, जिसके कारण लोग घर पर बैठने को मजबूर हो गया था। इस साल कोविड का असर आईपीएल पर भी पड़ा था। 2021 में आईपीएल का आयोजन बायो-बबल में हुआ था, क्योंकि भारत में कोरोना की दूसरी लहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.