नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली। लॉजिस्टिक्स कंपनी ए.पी मोलर-मर्स्क ने पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच जरूरी वस्तुओं की अंतरराष्ट्रीय आवाजाही बनाए रखने के लिए नए माल की ढुलाई पर अस्थायी आपात बंकर अधिभार लगाने का फैसला किया है। यह अतिरिक्त शुल्क नियामकीय मंजूरी के अधीन होगा और 25 मार्च से भारत सहित पूरी दुनिया में लागू किया जाएगा। कंपनी ने फिलहाल यूएई, ओमान, इराक, कुवैत, जॉर्डन, कतर, बहरीन तथा सऊदी अरब के लिए और वहां से आने-जाने वाली बुकिंग अस्थायी रूप से बंद कर दी है। हालांकि, भारत और अन्य अप्रभावित क्षेत्रों जैसे सुदूर पश्चिम एशिया और यूरोप के लिए नई बुकिंग जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.