गिरडीह, सितम्बर 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सूबे के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की मुख्य वजह दूसरे कार्डियक अरेस्ट बना है। सुदिव्य के निधन के बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराये गये मर्सी अस्पताल ने इस संबंध में मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है। मेडिकल बुलेटिन में सुदिव्य की मौत का सटीक कारण बताया गया है। मर्सी हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. परम हंस मिश्रा ने जारी किये गये मेडिकल बुलेटिन में कहा है कि मंत्री 56 वर्षीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को शनिवार आधी रात के समय घर पर सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें 6 सितंबर 2026 को तड़के लगभग 2:15 बजे गंभीर हालत में मर्सी हॉस्पिटल लाया गया। उन्हें सीने में दर्द था। उल्टी फेफड़ों में चली गई थी और उनका ब्लड प्रेशर रिकॉर्ड नहीं हो पा रहा था। उनकी पल्स और ऑक्सीजन का स्...