कानपुर, जुलाई 11 -- कानपुर। साकेत नगर स्थित वेंडी एकेडमी हाईस्कूल में चल रही दो दिवसीय सीआईएससीई साउथ जोन बालिका थ्रो-बॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले खेले गए। तीनों आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मर्सी मेमोरियल स्कूल की टीम चैम्पियन बनीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन साउथ जोन के जोनल कोऑर्डिनेटर फादर थॉमस कुमार ने किया। समापन समारोह में वेंडी एकेडमी हाईस्कूल के डायरेक्टर विराज भाटिया, एसजे ग्रुप के डायरेक्टर सुबोध कटियार, वेंडी एकेडमी हाईस्कूल के प्रधानाचार्य एलके गुप्ता और आयोजनकर्ता विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेश अवस्थी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।अंडर-14 वर्ग में मर्सी मेमोरियल स्कूल प्रथम, वेंडी एकेडमी हाईस्कूल द्वितीय और मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंड्री स...