मर्सिडीज से कुचल जान लेने वाले जज के बेटे की जमानत खारिज, पुलिस चीफ पर भी गिरी गाज
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- कोच्चि में निचली अदालत के एक जज के नाबालिग बेटे की मर्सिडीज कार से टक्कर लगने से हुई शख्स की मौत मामले में अब बड़ी खबर सामने आई है। कोर्ट ने आरोपी नाबालिग की जमानत खारिज कर दी है। जिला एवं सत्र अदालत ने बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी ड्राइवर और उसके एक परिचित की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इधर मामले में लगातार सामने आ रही पुलिस की लापरवाही और साजिश के आरोपों के बाद अब कोच्चि के पुलिस चीफ कालीराज महेश को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह आर निशांतिनी को कोच्चि का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। बता दें कि कार से टक्कर में 55 वर्षीय जयबालकृष्णन की मौत हो गई थी। इसके बाद से परिवार लगातार पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगा रही थी। हादसा बीते रविवार को चेरनाल्लूर में कंटेनर रोड पर हुआ था। आरोप है कि नाबालिग द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.