नई दिल्ली, मार्च 2 -- मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भारत में अपनी नई लग्जरी MPV- Mercedes-Benz V-Class को लॉन्च कर दिया है। इसका एक्स-शोरूम प्राइस 1.40 करोड़ रुपये है। इसकी टक्कर टोयोटा वेलफायर और लेक्सस एलएम से है। मर्सिडीज-बेंज की यह एमपीवी भारत में ही असेंबल्ड है। कंपनी की लेटेस्ट एमपीवी ड्यूल-टोन 18 इंच के अलॉय वील्स, 7 एयरबैग्स और लेवल 2 ADAS सूट जैसे जबर्दस्त फीचर्स से लैस है। यह 9-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 237hp तक ऑफर करती है। आइए डीटेल में जानते हैं नई V-Class के बारे में।एक्सटीरियर और डिजाइन वी-क्लास को पहली बार 2023 में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। नई वी-क्लास जबर्दस्त डिजाइन अपडेट के साथ आती है। इसमें ब्रैंड की सिग्नेचर ग्रिल और पहले के मॉडल्स से मिलते-जुलते स्टाइलिंग एलिमेंट्स मौजूद हैं। यह एक्सट्रा-लॉन्ग 3430 मिमी ...