देहरादून, मार्च 26 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून में लग्जरी कार खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी और दबंगई का का मामला सामने आया है। कार के एवज में दिए गए सात लाख रुपये के चेक बाउंस होने पर जब पीड़िता ने अपने पैसे मांगे तो आरोपी ने साथियों के साथ घर में घुसकर महिला से अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। रायपुर थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि सहस्रधारा रोड स्थित एमबी होम्स, आमवाला निवासी रेवती बालन ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बीते 13 फरवरी को कैनाल रोड निवासी आदर्शवीर धवन उर्फ राहुल धवन ने उनकी मर्सिडीज कार खरीदने के लिए संपर्क किया। कार का सौदा आठ लाख रुपये में तय हुआ। आरोपी ने एक लाख रुपये एडवांस दिए और बाकी डेढ़ व साढ़े पांच लाख रुपये के दो चेक थमाकर कार व कागजात ले ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.