नई दिल्ली, मार्च 25 -- मर्सिडीज-एएमजी (Mercedes AMG) ने सेकेंड जेनरेशन की GT कूपे के ट्रैक-फोकस्ड ब्लैक सीरीज वेरिएंट को कन्फर्म कर दिया है। इसे परफॉर्मेंस डिवीजन की नई जीटी3 रेस कार के साथ मिलकर डिवेलप किया गया है। अपकमिंग जीटी वेरिएंट को मर्सिडीज-एएमजी की अब तक की सबसे बेहतरीन ब्लैक सीरीज कहा जा रहा है। जीटी3 रेसर के 2027 सीजन में कॉम्पीट करने की उम्मीद है। ऐसे में इसे और नई एएमजी जीटी ब्लैक सीरीज को इस साल लॉन्च किया जा सकता है।अपडेटेड 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन नई GT ब्लैक सीरीज में वही अपडेटेड 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन (48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ) दिया जा सकता है, जो अपकमिंग लिमिटेड-रन मर्सिडीज-AMG CLE Mythos में पहली बार देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि इसका आउटपुट पिछले जेनरेशन की AMG GT ब्लैक सीरीज से काफी अधिक होगा। पिछल...