नई दिल्ली, अगस्त 18 -- तमिलनाडु में विपक्षी DMK थलपति विजय पर हमलवार हो गई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री विजय के आधिकारिक कार्यक्रम में उनकी दोस्त तृषा की मौजूदगी को लेकर DMK ने विजय पर निशाना साधा है और उनकी मर्यादा पर सवाल उठा दिए हैं। DMK ने अपने समाचार पोर्टल 'मुरासोली' में अभिनेत्री की मौजूदगी को लेकर कहा है कि उस दिन जो हुआ वह विजय के वोटर्स भी नहीं पचा पाए। मुरासोली ने अपने संपादकीय में समारोह के दौरान पहली पंक्ति में अभिनेत्री को बैठाने और बार-बार सैल्यूट करने के लिए सीएम विजय की आलोचना की। संपादकीय में इसे 'शर्मनाक मंजर' तक कहा गया है। DMK ने तीखा हमला बोलते हुए लिखा, "स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विजय की मर्यादा हवा में उड़ गई। बिना किसी शर्म या झिझक के, उन्होंने एक अभिनेत्री को पहली पंक्ति में बैठाया और बार-बार ए...