महाराजगंज, दिसम्बर 7 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व पदाधिकारियों ने शनिवार को नौतनवा स्थित संगठन कार्यालय पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की आरती कर शौर्य दिवस मनाया। हियुवा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि राम भक्तों ने इस दिन को इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कर दिया है। नरसिंह पांडेय ने कहा कि इस दिन को ही वीर कारसेवकों व राम भक्तों ने अपने प्राणों की आहुति देकर 500 वर्षों से अधिक समय से चली आ रही गुलामी के प्रतीक को ध्वस्त कर श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर धर्मध्वजा लहरा दिया था। उन्होंने कहा कि राम भक्त और कार सेवकों की देन है कि आज वहां भव्य राम मंदिर का निर्माण हो सका है। इसके शिखर पर एक विशाल धर्म ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.