मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया
गंगापार, मार्च 27 -- सर्वेश्वर हनुमान मंदिर स्थित राम जानकी मंदिर में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया। राम नवमी के पावन पर्व के शुभ अवसर पर आरएसएस व विहिप कार्यकर्ताओं सहित बाजार के लोगों ने ठीक 12 बजे दिन भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशिल्या हितकारी का पाठ करने के बाद पुजारी रमेश दास ने पूजा अर्चना कर भगवान की आरती किया और भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया। महिलाओं ने सोहर, मंगल गीत का गायन किया। मुख्य रूप से विवेक केशरवानी, घनश्याम शुक्ल, सूर्यकान्त शुक्ल, मनोज केसरवानी, शरद गुप्ता, नारायण दास, दिलीप चतुर्वेदी, दीपक केशरवानी, यतेंद्र चौबे, कान्हा, सुंदरम, मोनू सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.