दुमका, मार्च 17 -- मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चरित्र को करें आत्मसात -श्रीराम कथा के नौवें दिन :-शिव शक्ति अन्नपूर्णा महायज्ञ में श्रद्धालु भक्तों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर मंगलकामनाएं कीजरमुंडी, प्रतिनिधि।फौजदारी बाबा बासुकीनाथ की पावन नगरी विश्व कल्याणार्थ आयोजित शिव शक्ति अन्नपूर्णा महायज्ञ सह राम कथा में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और यज्ञ कुंड में आहुतियां देकर मंगलकामनाएं की। महायज्ञ के दौरान यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने वालों की भीड़ लगी रही। यज्ञ के नेतृत्वकर्ता संत त्यागी ने बताया कि यज्ञ स्थल की परिक्रमा और यज्ञ का धुंआ लगाने से शारीरिक और मानसिक विकार नष्ट होते है। शरीर को असीम ऊर्जा और मानसिक शांति की अनुभूति होती है। बनारस से पहुंचे हरेंद्र शास्त्री, पियूष द्विवेदी, अरविन्द पांडेय के द्वार...