देवघर, मार्च 10 -- ब्लॉक रोड स्थित मां लक्ष्मी मंदिर परिसर में 7 मार्च से शुरू हुए 9 दिवसीय मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जीवन कथा सह संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन वृंदावन से पहुंचे कथा वाचक कुलदीप कृष्ण ने शिव-पार्वती विवाह का वर्णन किया। प्रसंग के वर्णन के क्रम में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का झांकी के माध्यम से मंचन किया गया, जिसे देखकर ग्रामीण मंत्रमुग्ध होने के साथ भक्ति सागर में डुबकी लगाते देखे गए। वृंदावन से आए कथावाचक ने अद्भुत कथा शैली से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा भगवान शिव द्वारा माता पार्वती को श्रीरामकथा सुनाने के कारणों का भी बखान किया। कथा वाचक ने कहा कि भगवान शिव ने माता पार्वती को श्रीराम कथा (रामायण) इसलिए सुनाई क्योंकि माता पार्वती ने पिछले जन्म (सती के रूप में) में भगवान श्रीराम की परीक्षा ली थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.