मऊ, मार्च 27 -- मऊ, संवाददाता। मधुबन तहसील क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार में बना रोडवेज बस स्टेशन का भवन विभागीय उदासीनता के चलते पूरी तरह से धराशायी हो गया है। करीब पांच दशक से अधिक पुराने इस बस स्टेशन भवन के कमरों की छतें और दीवारें जमींदोज हो चुकी हैं। जिससे यहां बस पकड़ने आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए यात्रियों की सुविधाओं के लिए मर्यादपुर में रोडवेज भवन का जीणार्ेद्धार कराने की मांग किया है। मर्यादपुर बाजार में विगत लगभग पांच दर्शक पूर्व बना रोडवेज भवन मर्यादपुर और आस-पास के इलाकों का प्रमुख परिवहन केंद्र था। यहां से गोरखपुर, बलिया और आजमगढ़ होते हुए जौनपुर, कानपुर और प्रयागराज जैसे बड़े शहरों के लिए नियमित बस सेवाएं उपलब्ध थीं। दूर-दराज के ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.