देवरिया, जनवरी 20 -- बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। पथरदेवा विकासखंड के बरईपट्टी गांव स्थित जामा मस्जिद ग्राउंड में अज़ीम-उश-शान दीनी जलसे का आयोजन किया गया। जिसमें उलेमा-ए-किराम, अलीमात और अकीदतमंदों ने शिरकत किया। जलसे में अलीमा अतिफ़ा ने कहा कि मर्दों का इज्जत करना औरत का फर्ज है। अल्लाह ने मर्द को क़यामत तक के लिए बुलंद मर्तबा फरमाया है। इस्लाम औरत को इज़्ज़त, हया और पाकीज़गी की तालीम देता है। उसे अपने शौहर व घर के मर्दों का अदब और एहतराम करना सिखाया है। उन्होंने कहा कि इस्लामी ज़िंदगी अपनाकर, पाक-साफ रहकर अल्लाह पाक की इबादत करना ही कामयाबी का रास्ता है। मौजूदा दौर में दीनी तालीम से दूरी बढ़ती जा रही है, जो समाज के लिए ख़तरनाक है। ऐसे दीनी जलसे और मजलिसें नौजवानों को सही राह दिखाने और ईमान को मज़बूत करने का काम करती है। जलसे में बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.