काशीपुर, जून 19 -- काशीपुर। गन्ना विकास विभाग एवं चीनी उद्योग के विभागाध्यक्ष त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने परिक्षेत्र काशीपुर में ग्राम ढकिया 1, जैतपुर, ढकिया 2 में गन्ना प्रदर्शन, गन्ना सर्वेक्षण कार्यों एवं प्रदर्शन प्लाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मौजूद कृषक समर पाल सिंह एवं कुलदीप सिंह चीमा से विभागीय योजनाओं एवं गन्ने की खेती में आने वाली परेशानियों के संबंध में समीक्षा की। कुलदीप सिंह चीमा ने बताया कि उन्होंने गन्ना विकास विभाग के प्रयासों एवं सहयोग से विगत वर्ष से पांच एकड़ से अधिक गन्ना क्षेत्रफल की बुवाई की गई। किसानों ने आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग को बताया कि यदि हमको गन्ना मूल्य भुगतान समय पर दिया जाता है तो आगामी वर्ष में वह अपना गन्ना क्षेत्रफल में बहुत अधिक वृद्धि कर देंगे। यह भी पढ़ें- मर्तोलिया ने परखा सर्वे ...