कौशाम्बी, मार्च 22 -- मिश्रीलाल हत्याकांड मामले में पुलिस अब तक सिर्फ लकीर ही पीट रही है। मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में टीमों ने पसीना छोड़ दिया है। बात अलग है कि आधा दर्जन से ज्यादा मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। एसओजी भी करारी में ही डेरा जमाए हुए है। करारी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी 58 वर्षीय मिश्री लाल किसान थे। गुरुवार की सुबह घर के भीतर चारपाई के नीचे उनका खून से सना हुआ शव पड़ा मिला था। घटना के दौरान पत्नी सुखदेइया बेटी के यहां फतेहपुर जिले के केवटमई गांव में थी। जबकि, बेटा मथुरा प्रसाद लुधियाना में था। बेटी गीता के मुताबिक हत्यारोपियों ने उसके पिता की आंख फोड़ दी थी। सिर पर भी गंभीर चोट पहुंचाई थी। नाक और मुंह से खून निकल रहा था। मृतक की बेटी की तहरीर पर ही अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम हुआ है। घटना का खुलासा कर...