पटना, अगस्त 6 -- Bihar Crime News: बिहार के लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। दहेज के लिए एक नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या कर देने के बाद उसके शव को ठिकाने लगा दिया। ससुराल वालों ने इसे आत्महत्या का रूप देने की नाकाम साजिश रच दी। मामले का खुलासा होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने पति समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हलसी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी विपिन सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी पुत्री काजल कुमारी की शादी रामचंद्रपुर निवासी विपुल सिंह पिता सकिंदर सिंह के साथ हुई थी। बीते 3 अगस्त 2026 की सुबह उनके पास फोन किया गया कि काजल ने ससुराल में आत्महत्या कर ली है। सूच...