मेरठ, मार्च 5 -- मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां 17 साल के भतीजे ने अपनी 32 वर्षीय चाची की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद मवाना थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह घर के सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही परिवार के लोग दौड़कर बेडरूम की ओर पहुंचे। वहां देखा कि पूजा त्यागी फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़ी तड़प रही थी। इसी दौरान 17 साल का भतीजा हाथ में तमंचा लेकर घर से भागता हुआ दिखाई दिया। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही पूजा ने दम तोड़ दिया।भतीजे ने चाची को गोली मारी बताया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.