बस्ती, फरवरी 16 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के परसरामपुर थानाक्षेत्र के हरिगांव में अकेले रह रही बुजुर्ग महिला पर हत्यारे ने कई वार किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके सिर, सीने, चेहरे, पैर व अन्य हिस्सों में चोट की बात सामने आई है। सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि चोट लगने और इसके चलते शरीर से काफी मात्रा में खून बह जाने के कारण केवला देवी की मौत हुई है। हमला किस हथियार से किया गया, इसका पता लगाया जा रहा है। सम्पत्ति समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच कर हत्या की वजह तलाशी जा रही है। परसरामपुर थानाक्षेत्र के हरिगांव निवासी केवला देवी (72) पत्नी मालिकराम का शव रविवार की सुबह घर के दरवाजे पर पड़ा मिला था। घटनास्थल के आसपास काफी मात्रा में खून पसरा हुआ था। उनके मुंह से भी खून निकल रहा था। पुलिस ने मृतका की बेटी रेशमा निवासी भवानीगंज थाना सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.