नई दिल्ली, जुलाई 11 -- महाराष्ट्र का पुणे शहर कारोबारी केतन हत्याकांड के चलते इन दिनों काफी चर्चाओं में है, लेकिन अब से करीब 50 साल पहले यही शहर एक ऐसे खौफनाक मंजर का गवाह बन चुका है कि आज भी लोग उस कांड को याद करते हैं, तो सिहर जाते हैं। आज का पुणे अपनी चमचमाती कांच की इमारतों, ट्रैफिक और IT हब के लिए जाना जाता है। लेकिन 1970 के दशक में यह शहर ऐसा बिल्कुल नहीं था। तब पुणे रिटायर्ड लोगों, प्रोफेसरों और महाराष्ट्र के रहीस परिवारों का एक बेहद शांत और सुरक्षित ठिकाना हुआ करता था। दोपहर की नींद के वक्त लोग घरों के दरवाजे खुले छोड़ देते थे और साइकिलें सड़कों पर बिना ताले के खड़ी रहती थीं। लेकिन साल 1976 में इस शांत शहर को किसी की नजर लग गई। महज 14 महीनों के भीतर एक के बाद एक 10 ऐसी बेरहम हत्याएं हुईं, जिन्होंने पूरे महाराष्ट्र की रूह कंपा दी। ...