पाकुड़, फरवरी 19 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी से हुई लूट मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2 लाख 68 हजार रुपए नगद, एक 9 एमएम पिस्टल, एक हीरो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और खून से सना एक गमछा बरामद किया गया है। इसकी जानकारी अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देते हुए एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि 16 फरवरी की रात्रि मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने फिनो पेमेंट्स बैंक के मर्चेंट अनूप कुमार के सिर पर पिस्टल से हमला कर उसे घायल कर दिया था। अपराधी अनूप कुमार के पास से 3 लाख 40 हजार रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस छापेमारी टीम का ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.