मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर ठगी
प्रयागराज, जून 11 -- हनुमानगंज, संवाददाता। सरायइनायत थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर 80 हजार की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की है। आरोप है कि करीब एक साल पहले आरोपी ने देवरिया निवासी सुजीत से पैसे लिए थे और एक हफ्ते में ज्वाइनिंग लेटर देने का वादा किया था। महीनों इंतजार के बाद भी जब नियुक्ति पत्र नहीं मिला, तो सुजीत ने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपी रकम लौटाने में टालमटोल करने लगा। पीड़ित के अनुसार, आरोपी पहले भी इलाके के कई अन्य युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठग चुका है। थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.