मर्चेंट नेवी में कार्यरत युवक की हादसे में मौत, साथी घायल
मथुरा, मई 27 -- सौंख। थाना मगोर्रा के अंतर्गत सौंख-गोवर्धन रोड पर नगला अक्खा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मर्चेंट नेवी में कार्यरत युवक की मौत हो गयी और उसका साथी घायल हो गया। दोनों गिर्राज महाराज की परिक्रमा लगाने जा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज घायल उपचार को भर्ती कराया है। मंगलवार देर शाम गांव नगला बलजीत, झुडावई, फरह निवासी सत्येंद्र (26) अपने साथी राहुल (24) के साथ बाइक से अधिकमास में परिक्रमा लगाने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- बिजनौर: ईद मनाने घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहरामदुर्घटना का विवरण देर रात सौंख-गोवर्धन रोड पर बाबा कढ़ेरा सिंह स्कूल के समीप अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गये। इस दौरान आसपास के लोग व राहगीरों ने मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.