लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, संवाददाता। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले नाविकों की स्मृति में बुधवार शाम को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने दिवंगत नाविकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए मुआवजे की मांग की।रोहित रमवापुरी ने कहा कि मर्चेंट नेवी के नाविक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। आलोक चांटिया ने कहा कि यह केवल एक समुद्री हादसा नहीं बल्कि एक मानवीय संकट है। कैप्टन हैदर ने मर्चेंट नेवी कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष नीतियां बनाए जाने की बात कही। इस अवसर पर रोहित सिंह, प्रखर पाठक, मनीष शर्मा, रविंद्र अजनबी, ऋषभ मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.