उन्नाव, मई 19 -- पुरवा, संवाददाता। ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला मर्चेंट नेवी का जवान सोमवार शाम दोस्त के साथ शारदा नहर में नहाने गया और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। देर रात तक पुलिस और परिजन नहर में जाल डलवाकर तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया है।कस्बे के मोहल्ला जोतपुर निवासी मुन्ना बाजपेई का 34 वर्षीय बेटा मोहित बाजपेई मर्चेंट नेवी में कार्यरत है। तीन दिन पहले वह घर पर ससुराल भगवंतनगर जाने की बात कहकर निकला था। सोमवार शाम मोहित पुरवा पहुंचा, लेकिन घर जाने के बजाय वह कस्बे के ही अपने मित्र अंकित के साथ क्षेत्र के कसरौर के पास शारदा नहर में नहाने चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नहाते समय मोहित अचानक गहराई में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब ...