गाज़ियाबाद, फरवरी 21 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अहिंसा खंड दो में रहने वाले मर्चेंट नेवी कर्मी के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस दौरान बाकलनी में खड़ी उनकी मां बाल-बाल बचीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अहिंसा खंड दो स्थित जीसी सेंट्रम सोसाइटी में रहने वाले मर्चेंट नेवी कर्मी शशांक अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार रात उनकी मां बालकनी में खड़ी थीं। उन्होंने अचानक गोली चलने की आवाज सुनी। गोली की आवाज सुनकर वह बाहर आए तब उनकी मां ने सामने स्थित इंडिया मून सोसाइटी के पार्क में कुछ युवकों के होने और फायर करने की बात बताई। शनिवार सुबह जब उनकी मां बालकनी में साफ-सफाई करने पहुंची तब उन्हें गोली पड़ी मिली। इसके बाद घर में अन्य जगह देखा तब कमरे की छत और दीवार पर लगी खिड़की के शीशे में गोली लगने का निशान मिला। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.