कटिहार, अप्रैल 20 -- सालमारी, एक संवाददाता सालमारी बाजार में जल जमाव की विकट समस्या का समाधान के लिए मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने सहयोगी के साथ प्राणपुर विधायक निशा सिंह से एक कार्यक्रम के दौरान मिल कर मांग पत्र सौंप कर जल जमाव से निजात पाने के लिए समाधान करने की मांग की है। जल जमाव की समस्या का समाधान कराने की मांग करते हुए कहा कि हल्की बारिश में भी कालेज चौक से छठ घाट तक सड़क पर दो फीट तक पानी जमा हो जाता है।दुकानों के अन्दर बारिश का पानी प्रवेश कर जाता है। इस से दुकानदारों एवं ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। स्कूल कालेज में पढ़ रहे छात्र छात्राओं को काफी परेशानी होती है। सालमारी में प्रत्येक दिन हजारों लोग इलाज कराने डाक्टर के पास आता है। जल जमाव के कारण बूढ़े और गर्भवती महिलाओं को परेशानी होती है। सालमारी व्यस्त जग...