पीलीभीत, अगस्त 19 -- पीलीभीत। एडीएम न्यायिक रोशनी यादव ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की मरौरी की प्रभारी सीडीपीओ अनीता चौधरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें 21 अगस्त को अपराह्न एक बजे अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में कहा गया कि विश्व हिंदू महासंघ पीलीभीत के जिलाध्यक्ष/प्रतिनिधि नितिन राठौर, आकाश मौर्य, जगदीश राठौर ने शिकायती पत्र देकर 20,21,22 जुलाई को छुट्टी लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर जाकर सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ खुद व अपने परिवारजनों के साथ विरोध प्रदर्शन में भाग लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड की। इस प्रकरण में अपना पक्ष तय समय पर रखना सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...