ग्वालियर, जनवरी 20 -- ग्वालियर में एक बस कंडक्टर द्वारा महिला यात्री के साथ मारपीट और बदसलूकी का शर्मनाक घटना सामने आई है। अधिक किराया वसूलने का विरोध करने पर आरोपी बस कंडक्टर ने महिला की बांह मरोड़कर उसे सुनसान सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान महिला का छोटा बच्चा पास खड़ा होकर रोते हुए अपनी मां को छोड़ने की गुहार लगाता रहा लेकिन कंडक्टर को दया नहीं आई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर बस और फरार कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी है।रोता रहा मासूम, गालियां देता रहा आरोपी घटना भितरवार थाना क्षेत्र के सुनारी गांव की है। मौके पर मौजूद एक युवक ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जिसमें बस खड़ी दिखाई दे रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कंडक्टर एक महिला के साथ बदतमीजी कर रहा है। वह आगबबूला होकर मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.