फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- नूंह, सरसमल। नूंह पुलिस ने गांव मरोड़ा में घर-घर जाकर अभियान चलाकर लोगों को नशे के नुकसान बताए। टीम ने ग्रामीणों को 'जिंदगी को हां, नशे को ना' का संदेश दिया। पुलिस ने कहा कि नशा स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को खराब करता है, इसलिए इससे दूर रहें। टीम ने साइबर ठगी से बचने के तरीके भी बताए और सहायता नंबर 1930 की जानकारी दी। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। ग्रामीणों ने नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...