एटा, अप्रैल 9 -- तहसील क्षेत्र का एक चौंकाने वाला ऐसा मामला सामने आया है। मृतक युवक ने मरने के एक साल बाद तहसील में आकर भूमि का बैनामा कर दिया। जानकारी होने के बाद घरवालों के होश उड़ गए। मामले की शिकायत सीओ अलीगंज से की है। अलीगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। थाना जैथरा के गांव रसीदपुर निवासी कृष्णा देवी पत्नी सूरजपाल ने शिकायत करते हुए बताया कि जमीन गांव ससुतिया जगदीश में है। बताया कि पति सूरजपाल की मृत्यु 18 जनवरी 2023 को हो गई थी। आरोप है कि कुछ दिन पहले खेत में खड़ी फसल काटने पहुंची। आरोप है कि जिला मैनपुरी के गांव मलिखान ओख के कुछ लोगों ने फसल काटने से मना कर दिया और कहा कि खेत सूरजपाल ने बेच दिया और उनके नाम बैनामा कर गए है। बैनामा की बात को सुनकर कृष्णा देवी, उनके बेटे हैरान रह गए। कृष्णा देवी के विरोध करने पर उन लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.