सीतापुर, अप्रैल 22 -- सीतापुर। मिश्रिख-सिधौली मार्ग से हरसानी सुजानपुर होते हुए मरेली जाने वाला मार्ग जर्जर हाल में है। इस मार्ग पर लगभग चार किलोमीटर पैदल चलना दुश्वार है। विद्यासागर, कमलेश, प्रमोद आदि ने बताया कि दो वर्ष पहले इस सड़क की मरम्मत कराई गई थी। इसके बाद यह सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में सड़क तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...