लखनऊ, जून 2 -- बसपा सुप्रीमो मायावती ने मेरठ में राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या की घटना पर दुख जताते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया है। मायवती ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि मेरठ के सरधना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिरोड़ी की लगभग 17 वर्षीय बेटी और राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की बदमाशों द्वारा की गई हत्या की खबर अत्यंत दुखद व चिंताजनक है। यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है। सरकार इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करे ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके तथा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। यह भी पढ़ें- सूर्या चौहान समेत 4 हत्याकांड गिनाकर अखिलेश ने पूछा- क्या UP का गृह मंत्रालय अंडरग्राउंड हो गया है?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...