मरुधर एक्सप्रेस के समय में किया आंशिक परिवर्तन
आगरा, अप्रैल 13 -- रेलवे ने वाराणसी सिटी-जोधपुर मरूधर एक्सप्रेस के वाराणसी स्टेशन से संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी सं. 14853/14863/14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर मरूधर एक्सप्रेस 14 अप्रेल से वाराणसी स्टेशन पर शाम 5 बजे के बजाए 5.10 बजे प्रस्थान करेगी। आंशिक समय परिवर्तन के हिसाब से यात्री वाराणसी स्टेशन से मरुधर एक्सप्रेस में सवार हों। आंशिक समय परिवर्तन अगले आदेश तक जारी रहेगा। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि जोधपुर से चलने वाली मरुधर एक्सप्रेस के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, मेमू अब गोविंदपुरी तक चलेगी यह भी पढ़ें- कासगंज-मथुरा पैसेंजर का गंगापुर सिटी तक अस्थायी विस्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.