कानपुर, जून 29 -- झींझक, संवाददाता। दिल्ली से कानुपर की ओर जा रही डाउन मरुधर एक्सप्रेस का इंजन रविवार रात दस बजे झींझक स्टेशन के पास फेल हो गया। इस पर ट्रेन को डाउन लाइन में खड़ा कराने के बाद पीछे से आ रही अरुणाचल प्रदेश जाने वाली नाहर लगुन व पूर्वा एक्सप्रेस को रोक-रोककर लूप लाइन से निकाला गया। कंचौसी से दूसरा इंजन आने के बाद मरुधर एक्सप्रेस को आगे रवाना किया गया। इस बीच ट्रेन करीब दो घंटे तक झींझक में खड़ी रही। इटावा से कानपुर की ओर जा रही डाउन मरूधर एक्सप्रेस का इंजन रात करीब 10.15 बजे झीझक स्टेशन के पास खराब हो गया। इससे यह ट्रेन डाउन में मेन लाइन पर खड़ी हो गई। घटना की जानकारी टूंडला कंट्रोल को स्टेशन मास्टर झींझक ने दी। इस पर पीछे से आ रही डाउन नाहरलगुन एक्सप्रेस को होम सिग्नल के पास व डाउन पूर्वा एक्सप्रेस को शाहपुर के पास खड़ा कराया ग...