शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- जैतीपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र के मरुआझाला गांव में मंगलवार दोपहर गैस सिलेंडर के पाइप में रिसाव होने से भीषण आग लग गई। हादसे में एक किशोरी, उसके पिता और छोटा भाई गंभीर रूप से झुलस गए। गांव निवासी दिनेश की 15 वर्षीय बेटी मोहिनी घर में गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान पाइप से गैस लीक होने लगी और अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से मोहिनी का चेहरा, हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए। मोहिनी की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने पहुंचे पिता दिनेश और 10 वर्षीय भाई छोटू भी आग की लपटों में घिर गए, जिससे वे दोनों भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के ईएमटी रवि नंदन ने तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद सामुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.