मेरठ, अप्रैल 15 -- बेटी प्रियंका की लाश देखने के लिए उदयभानु तीन बार हरिद्वार से मेरठ आया था। इस दौरान घर के अंदर ही लाश के पास बैठकर खाना खाया। एक थाली बेटी के लिए लगाई और दूसरी में खुद खाना खाया। उदयभानु की मोबाइल फोन की लोकेशन और पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा हुआ है। साथ ही पुलिस को मौलाना की उदयभानु और उसकी बेटी से हुई बातचीत की 100 से ज्यादा कॉल रिकार्डिंग मिली है। इन रिकार्डिंग में मौलाना लगातार डॉक्टर से भी उपचार कराने और दवा देने की बात कहते रहे। ऐसे में पुलिस फिलहाल मौलाना को क्लीन चिट दे रही है। सदर बाजार के तेली मोहल्ला निवासी प्रियंका की मौत नवंबर 2025 में हो गई थी। इसके बाद प्रियंका की लाश को मकान में ही बंद करके उदयभानु हरिद्वार चला गया था। 10 अप्रैल को उदयभानु मेरठ वापस आया तो परिजनों ने देख लिया और पूछताछ की। प्रियंका के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.